Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्टूडियो में डबिंग करते हुए Sandeepa Dhar ने दिखाई अपनी एनर्जेटिक चार्म और मस्तीभरी स्पिरिट

May 19, 2025

स्टूडियो में डबिंग करते हुए Sandeepa Dhar ने दिखाई अपनी एनर्जेटिक चार्म और मस्तीभरी स्पिरिट

एंटरटेनमेंट डेस्क: संदीपा धर एक बार फिर काम पर लौट आई हैं और इस बार उन्होंने अपने काम में मस्ती का डबल तड़का लगा दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर डबिंग सेशन के बिहाइंड-द-सीन वीडियो को शेयर किया है, जो वाकई में दिल जीत लेने वाला है। संदीपा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा “दो अलग-अलग आवाज़ें बनाना सीख रही हूं… डब डब्ड डबिंग।” इस वीडियो में संदीपा न सिर्फ एक किरदार को दो अलग-अलग आवाज़ें दे रही हैं, बल्कि डबिंग स्टूडियो में मस्ती में डांस मूव्स करती भी नजर आ रही हैं।

अपनी एनर्जेटिक एनर्जी और एक्सप्रेसिव वर्सेटिलिटी के लिए जानी जाने वाली संदीपा इस प्रोसेस में पूरी तरह डूबी हुई दिखती हैं। चाहे सीन सीरियस हो या कोई मज़ेदार लाइन – संदीपा हर बार पूरे जोश और चार्म के साथ उसे निभाती हैं और हमेशा अपनी फन-लविंग स्पिरिट को चैनलाइज़ करती हैं। संदीपा का ये वीडियो डबिंग जैसी अक्सर नज़रअंदाज़ की जाने वाली कला को न सिर्फ खूबसूरती से सामने लाता है, बल्कि उसमें उनका खास अंदाज़ भी जोड़ता है। एक बात तो तय है चाहे कैमरे के सामने हों या माइक के पीछे, संदीपा धर शो चुराना अच्छे से जानती हैं!

ये भी पढ़ें: ईरान का दावा: US का F-15E लड़ाकू विमान गिराया, पायलट को जिंदा पकड़ा; अमेरिका ने साधी चुप्पी

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें