Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुझे नहीं लगता कि जीवन में पार्टनर की जरूरत है… शादी को लेकर बोलीं सारा अली खान

May 18, 2026

मुझे नहीं लगता कि जीवन में पार्टनर की जरूरत है… शादी को लेकर बोलीं सारा अली खान

एंटरटेनमेंट डेस्क: एक्ट्रेस सारा अली खान 30 साल की हो गई है, लेकिन अभी सिंगल है। सारा को एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखे 8 साल से ज्यादा का समय हो गया है। इस दौरान उनका कई लोगों के साथ नाम भी जुड़ा पर उन्होंने आधिकारिक पर इन रिश्तों पर कुछ नहीं कहा। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सारा ने शादी और रिलेशनशिप को लेकर बात की।

सारा अली खान ने कहा कि आप अपने अनुभवों और अपने आसपास जो देखते हैं, उसके आधार पर सोचते हैं। अगर मैं सीरियस हो जाऊं तो मैंने देखा है कि शादियां गलत भी हो सकती हैं तो उससे बेहतर है कि आप इंतजार करें और सही इंसान के साथ शादी करें।

ये भी पढ़ें: कामी रीता शेरपा ने एक बार फिर रचा इतिहास, 32वीं बार माउंट एवरेस्ट पर की चढ़ाई

सारा ने आगे कहा कि वह खुद में पूरी हैं और उन्हें नहीं लगता कि जीवन में किसी की कमी को पूरा करने के लिए पार्टनर की जरूरत है और जब वो समय आएगा, तब सही होगा। मुझे लगता है यही सबसे जरूरी बात है। मेरे पास वो सब है, जिससे मैं बिना शादी के भी ठीक रह सकती हूं। मुझे खुद को पूरा करने की जरूरत महसूस नहीं होती। मैं खुद को पूरा करने के लिए किसी की तलाश में नहीं हूं।

ये भी पढ़ें: ‘जनता दर्शन’ में CM योगी ने सुनीं लोगों की समस्या, बिहार से पहुंची महिला का भी किया अभिवादन

सारा ने ये भी कहा कि मैं चाहती हूं कि मैं खुद में एक पूरी इंसान बनूं और फिर अगर कोई मुझे सराहे, मुझे और बेहतर महसूस कराए, तो ठीक है। अपने अंदर की कमी को किसी और में ढूंढना टिकाऊ नहीं है। ऐसा नहीं करना चाहिए और अभी मैं काम करना चाहती हूं। इस बीच अगर सही इंसान आना है तो वो आएगा। मुझे सच में लगता है कि जल्दी का काम शैतान का होता है। इसलिए मैं इन चीजों में जल्दी नहीं करती।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें