इंटरनेशनल डेस्क: नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। कामी रीता शेरपा ने 32वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की है। उन्होंने सबसे ज्यादा बार एवरेस्ट पर चढ़कर अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 56 वर्षीय पर्वतारोही रविवार सुबह 10:12 बजे 8,849 मीटर ऊंचे शिखर पर पहुंचे। कामी रीता शेरपा 14 पीक्स एक्सपेडिशन द्वारा संचालित एक अभियान का नेतृत्व कर रहे थे।
पर्यटन विभाग ने दीं शुभकामनाएं
एवरेस्ट बेस कैंप स्थित विभाग के फील्ड कार्यालय ने पर्वतारोही शेरपा की सफल चढ़ाई की पुष्टि की है। पर्यटन विभाग ने बधाई देते हुए कहा कि नेपाल के पर्वतारोहण क्षेत्र और उसकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा में यह उनका महत्वपूर्ण योगदान है। कामी रीता का जन्म जनवरी 1970 में कोशी प्रांत के सोलुखुम्बु जिले के एक गांव में हुआ है। 1992 में उन्होंने एक पेशेवर पर्वतारोही के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
ये भी पढ़ें: वीडी सतीशन बने केरल के नए CM, राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर की अगुवाई में 20 मंत्रियों के साथ ली शपथ
1994 में शेरपा ने पहली बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। उन्होंने 27 मई 2025 को एवरेस्ट पर अपनी 31वीं चढ़ाई पूरी की। वहीं पहली नेपाली महिला ल्हाकपा शेरपा ने 11वीं सफल चढ़ाई पूरी करके अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह रविवार सुबह 9:30 बजे शिखर पर पहुंचीं।
ये भी पढ़ें: भारत के लिए बढ़ा महासंकट, रूसी तेल पर अमेरिका की छूट खत्म… अब आसमान छुएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?
मेष: दिन शुभ रहेगा...