Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sarfira Song Khudaya Out: Akshay Kumar की फिल्म ‘सरफिरा’ का दूसरा गाना ‘खुदाया’ हुआ रिलीज़

June 28, 2024

Sarfira Song Khudaya Out: Akshay Kumar की फिल्म ‘सरफिरा’ का दूसरा गाना ‘खुदाया’ हुआ रिलीज़

मुंबई : बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म सरफिरा का दूसरा गाना ‘खुदाया’ रिलीज हो गया है। खुदाया गाना, अक्षय कुमार और राधिका मदान पर फिल्माया सोलफुल ट्रैक है। सुहित अभ्यंकर, सागर भाटिया और नीति मोहन की शानदार तिकड़ी द्वारा गाया गया और सुहित अभ्यंकर द्वारा रचित, खुदाया फिल्मों में कव्वाली की एक शानदार वापसी है।

नीति मोहन ने कहा कि , ‘खुदाया’ गाना मेरे लिए अविश्वसनीय रूप से बहुत ही खास अनुभव रहा है। गाने के शानदार बोल और मंत्रमुग्ध कर देने वाली धुन वास्तव में स्थायी प्रेम के सार को दर्शाता है। मैं बेहद उत्साहित हूँ की इस कव्वाली में डाली गई भावनाओं को लोग निश्चित रूप से महसूस करेंगे। सुहित अभ्यंकर का मानना है कि, खुदाया सॉन्ग की कम्पोजिंग एंड सिंगिंग मेरे लिए एक डीप इमोशनल जर्नी रही है , यह कव्वाली मेरे दिल में स्पेशल जगह रखती है और मुझे उम्मीद है की यह दर्शको के साथ भी रिलेट करेगी जितनी मुझे इसे क्रिएट करते हुए हुई थी।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित, सुधा और शालिनी उषादेवी द्वारा लिखित, पूजा तोलानी के संवाद और जी.वी. प्रकाश कुमार संगीतमय, सरफिरा का निर्माण अरुणा भाटिया, साउथ सुपरस्टार सूर्या और ज्योतिका और विक्रम मल्होत्रा द्वारा किया गया है। यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

क्या है फिल्म की कहानी ?

अक्षय कुमार ने इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। सरफिरा की कहानी अक्षय कुमार के किरदार के सफर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कर्ज में डूबे शुरुआती दौर से दूरदर्शी बिजनेसमैन तक का सफर तय करता है। इस दौरान अक्षय कुमार इस सफर में वो कई मुश्किलों का सामना करता है और भ्रष्टाचार के खिलाफ भी जंग लड़नी पड़ती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें