Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Siddharth Malhotra की फिल्म ‘योद्धा’ का दूसरा गाना Tere Sang Ishq Hua रिलीज

March 9, 2024

Siddharth Malhotra की फिल्म ‘योद्धा’ का दूसरा गाना Tere Sang Ishq Hua रिलीज

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म योद्धा का दूसरा गाना ‘तेरे संग इश्क हुआ’ रिलीज हो गया है। सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी ‘योद्धा’ का निर्माण करण जौहर ने किया है।कुछ दिनों फिल्म योद्धा का पहला गाना ‘जिंदगी तेरे नाम’ रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया। अब योद्धा का दूसरा गाना ‘तेरे संग इश्क हुआ’ भी रिलीज कर दिया है।

‘तेरे संग इश्क हुआ’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना के बीच केमिस्ट्री देखने को मिली है। इस गाने को अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने गाया है। वहीं, इसे कंपोज तनिष्क बागची ने किया है और इसके लिरिक्स कुणाल वर्मा ने लिखे हैं। फिल्म ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशी खन्ना की अहम भूमिका है।यह एक एक्शन फिल्म है।फिल्म योद्धा इस साल 15 मार्च को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें