Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shah Rukh Khan की फिल्म ‘Pathaan’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

January 10, 2023

Shah Rukh Khan की फिल्म ‘Pathaan’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की आने वाली फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।यशराज बैनर तले बन रही सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।पठान के ट्रेलर की शुरुआत जॉन अब्राहम के साथ होती है, जो एक टेररिस्ट ग्रुप का हिस्सा हैं।

जॉन की टीम कॉन्ट्रैक्ट पर काम करती है और उनका अगला निशाना भारत है। देश को बचाने के लिए स्पाई एजेंट शाह रुख खान यानी पठान को बुलाया जाता है, जो जेल में सजा काट रहा है।इस मिशन पर मुस्तैद पठान की मुलाकात अपने जैसी दूसरी स्पाई एजेंट दीपिका पादुकोण से होती है, जो मिशन के लिए पठान के साथ हाथ मिलाना चाहती है, लेकिन पठान की उसके साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

फिल्म पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अलावा डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा की भी अहम भूमिका है।यह फिल्म 25 जनवरी को हिंदी ,तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें