Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shahrukh khan की ‘पठान’ ने 14वें दिन भी की धुंआधार कमाई, जानें कितना रहा क्लेक्शन

February 8, 2023

Shahrukh khan की ‘पठान’ ने 14वें दिन भी की धुंआधार कमाई, जानें कितना रहा क्लेक्शन

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘पठान’ घरेलू और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है और अब तक पूरी दुनिया में लगभग 850 करोड़ रुपये कमा चुकी है।शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने अपने रिलीज के 14वें दिन पठान का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 7 से 8 करोड़ रुपये रहा है। इससे पहले 13वें दिन पठान ने करीब 9.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था

इसने 13वें दिन भारत में 8.55 करोड़ रुपये (हिंदी में 8.25 करोड़ और सभी डब संस्करण में 0.30 करोड़) की कमाई की। पठान फिल्म ने 13 दिनों में, विदेश में 3.941 करोड़ डॉलर की कमाई की, जबकि भारत में इसकी कुल कमाई 438.45 करोड़ रूपये (हिंदी में 422.75 करोड़ रूपये और सभी डब संस्करण में 15.70 करोड़ रूपये) रही। अबतक पूरी दुनिया में इसकी कुल कमाई 849 करोड़ रूपये (भारत में 525.80 करोड़ रूपये और विदेशों में 323.20 करोड़ रूपये) रही है।फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें