Site icon Dainik Savera Times

शाहिद की फिल्म ‘ओ रोमियो’ पर रिलीज से पहले कानूनी पेंच, कोर्ट में दायर हुई याचिका

Legal Trouble for Shahid’s Film O Romeo

Legal Trouble for Shahid’s Film O Romeo

मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडत’ की कॉन्ट्रोवर्सी के बाद 13 फरवरी को रिलीज होने वाली शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ पर खतरे की तलवार लटक रही है।

फिल्म को लेकर हुसैन उस्तारा की बेटी ने जताई है और कोर्ट में याचिका दायर करते हुए फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। मामले पर सुनवाई भी आज ही होगी।

फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर हुसैन ‘उस्तारा’ शेख की बेटी ने फिल्म की रिलीज रोकने के लिए पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और कोर्ट का रुख करते हुए फिल्म की रोक लगाने की याचिका भी दायर की है। हुसैन ‘उस्तारा’ शेख की बेटी सनोबर शेख का कहना है कि ट्रेलर में उनके पिता की छवि को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की गई है। ट्रेलर में उन्हें सनकी और गैंगस्टर के तौर पर दिखाया गया है। फिल्म के रिलीज से उन्हें और उनके बच्चों को “अपूरणीय क्षति” पहुंचेगी।

उन्होंने आगे कहा कि पिता ने पूरे भारत में, विशेष रूप से मुंबई में, अपराधों को रोकने में योगदान दिया और अपराधियों से निपटने में पुलिस और खुफिया एजेंसियों की मदद की, लेकिन फिल्म में उन्हें गलत तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है। सनोबर शेख ने कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में दावा किया है कि फिल्म उनके पिता की जीवनी पर बनी है और उनके पिता के जीवन को गैंगस्टर जैसा दिखाने की कोशिश की है।

सनोबर शेख ने फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज और पत्रकार-लेखक हुसैन जैदी के खिलाफ कोर्ट याचिका और पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि फिल्म पत्रकार-लेखक हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है और काफी हद तक अभिनेता शाहिद कपूर का किरदार हुसैनन ‘उस्तारा’ शेख से प्रेरित है। हालांकि विशाल भारद्वाज और हुसैन जैदी पहले ही साफ कर चुके हैं कि फिल्म हुसैन ‘उस्तारा’ शेख की जीवनी से प्रेरित नहीं है, बल्कि एक कलात्मक कहानी है, जिसका कुछ हिस्सा उनकी कहानी से प्रेरित है लेकिन किरदार काल्पनिक हैं।

हालिया इंटरव्यू में हुसैन जैदी ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म सौ प्रतिशत हुसैन ‘उस्तारा’ शेख की जीवनी पर आधारित नहीं है, लेकिन आंशिक तौर पर प्रेरित फिल्म है, जिसमें विशाल भारद्वाज ने अपनी कलात्मकता से कहानी के रूप में पिरोया है।

 

Exit mobile version