Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Pathan’ की ताबड़तोड़ कमाई पर पहली बार आया Shahrukh Khan रिएक्शन, देखकर आप भी हो जाएंगे खुश

January 29, 2023

‘Pathan’ की ताबड़तोड़ कमाई पर पहली बार आया Shahrukh Khan रिएक्शन, देखकर आप भी हो जाएंगे खुश

शाहरुख़ खान की फिल्म ‘पठान’ काफी कमाई कर रही है। अपने देश के साथ-साथ इसका डंका विदेशों में भी बज रहा है। ऐसे में ‘पठान’ की कलेक्शन पर पहली बार एक्टर का रिएक्शन सामने आया है। दरअसल, ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन चल रहा है, जिसमें लोग शाहरुख़ खान से कोई न कोई सवाल पूछते हैं और एक्टर उसका जवाब भी देते हैं। इसी दौरान शाहरुख खान से एक यूजर ने पूछा कि, ‘सर पठान मूवी का कलेक्शन देखकर कैसा महसूस हो रहा है आपको? इसके जवाब में शाहरुख खान ने कहा, ‘भाई नंबर्स फोन के होते हैं, हम तो खुशी गिनते हैं’

दूसरे यूजर ने पूछा, ‘पठान का ये रिकॉर्ड देखने के बाद कैसा लगा रहा है आपको?’ शाहरुख खान ने सवाल का मजेदार अंदाज में जवाब देकर अपने फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने लिखा, ‘हा हा लगता है कि अब गांव वापस चला जाऊं।’ पठान की सफलता भारत की सफलता है। इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, ‘हमारे सामने एक ही सच्चाई है और वो है कि हम सब एक ही मां और पिता की संतान हैं। भारत के…हिंदुस्तान के… इंडिया के। जय हिंद’.

शाहरुख खान की ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने लीड रोल प्ले किया है। यह YRF स्पाई यूनिवर्स की चौथी फिल्म है। फिल्म में शाहरुख खान ने पठान नाम के एक रॉ एजेंट का किरदार निभाया है। वहीं, जॉन अब्राहम विलेन बने हैं. दिलचस्प बात है कि शाहरुख की पठान में सलमान खान ने कैमियो किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें