Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाहरुख खान ने सुनाई दिल की बात, बोले:’में हर युग के लिए भारतीय..’

January 11, 2024

शाहरुख खान ने सुनाई दिल की बात, बोले:’में हर युग के लिए भारतीय..’

नई दिल्ली: अभिनेता शाहरुख खान ने खुद को “हर युग के लिए भारतीय” करार देते हुए पिछले पांच वर्षों में उनके सामने आई व्यक्तिगत व व्यावसायिक चुनौतियों का बुधवार को उल्लेख किया और 2023 में बड़ी संख्या में उनकी फिल्में देखने के लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।अभिनेता ‘सीएनएन-न्यूज18 इंडियन आफ द ईयर’ 2023 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्हें कार्यक्रम में ‘सीएनएन-न्यूज18 इंडियन आफ द ईयर’ 2023 पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

शाहरुख ने कहा, “मैं खुद को ‘इंडियन आफ द ईयर’ नहीं मानता। मुझे लगता है कि मैं गुजरे सभी वर्षों का भारतीय रहा हूं। मैं आने वाले सभी वर्षों के लिए भी भारतीय रहूंगा। मैं वास्तव में सर्वयुगीन भारतीय हूं।”उन्होंने कहा, “आपमें से बहुत सारे लोग मेरी फिल्में देखने आए। आप में से कुछ को शायद ये पसंद भी न आई हों, लेकिन मुझे उम्मीद है कि अंदर से आप मेरा और मेरे परिवार का समर्थन करने के लिए वहां आए होंगे। मैं आपको नमन करता हूं और मेरे परिवार को खुशियों से नवाजने और मुझे एक बार फिर स्टार बनाने के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें