Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shahrukh Khan ने प्रशंसकों से कहा, अपनी समस्याएं अपने तक रखिए सीमित, यही है खुशी का राज

January 12, 2023

Shahrukh Khan ने प्रशंसकों से कहा, अपनी समस्याएं अपने तक रखिए सीमित, यही है खुशी का राज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब के दौरान एक प्रशंसक ने उनकी खुशी का राज पूछा तो उन्होंने जवाब दिया, अपनी परेशानियों को अपने तक रखो। खान (56) अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पठान की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित कर रहे हैं।

इस दौरान एक ट्विटर यूजर ने जब उनसे पूछा कि आपकी खुशी का क्या राज है तो खान ने जवाब में लिखा, अपनी परेशानियां अपने तक रखो गुस्से को काबू करने के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा वह समय के साथ बेहतर हुए हैं।

पठान के अलावा खान राजकुमार हिरानी की आगामी फिल्म डंकी और एटली द्वारा निर्देशित जवान में अभिनय करते नजर आएंगे। एक यूजर ने जब खान से 2024 में आने वाली फिल्म के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ तय नहीं हुआ है। खान ने कहा, अभी जिन फिल्मों पर काम चल रहा है, उन्हें खत्म करना है। कुछ महीनों में तय करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें