Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

आर्यन के महंगे ब्रांड की शिकायत पर शाहरुख ने कहा : मुझे भी सस्ती नहीं बेच रहे

May 7, 2023

आर्यन के महंगे ब्रांड की शिकायत पर शाहरुख ने कहा : मुझे भी सस्ती नहीं बेच रहे

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने आर्यन खान के महंगे कपड़ों के ब्रांड की शिकायत करने वाले एक फैंसको जवाब दिया।शाहरुख ने ट्विटर पर एक सवाल-जवाब सेंशन में एक यूजर के सवाल का जवाह दिया। यूजर ने लिखा, ये डीयावोल एक्स के जैकेट थोड़ा सा 1000- 2000 वाले भी बना दो. ये वाला खरीदने में घर चला जाएगा।

इसका जवाब देते हुए, शाहरुख ने लिखा: ये डीयावोल एक्स वाले लोग मुङो भी सस्ती नहीं बेच रहे हैं। कुछ करता हूं!वर्कफ्रंट की बात करें तो, शाहरुख खान ने हाल ही में घोषणा की कि एटली द्वारा निर्देशित उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म जवान 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है।एक एक्शन थ्रिलर जवान में अश्विन रविचंद्रन का म्यूजिक है और दीपिका पादुकोण, विजय, संजय दत्त और अल्लू अजरुन का कैमियो भी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें