Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shalin नहीं जानते थे एक्स वाइफ Daljit Kaur की शादी के बारे, खबर सुनते ही चौंके एक्टर

February 14, 2023

Shalin नहीं जानते थे एक्स वाइफ  Daljit Kaur की शादी के बारे, खबर सुनते ही चौंके एक्टर

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों काफी सुर्खिओं में बनी हुई हैं। दरअसल, ब्रिटेन में रहने वाले निखिल पटेल से दिल लगा बैठी हैं। बता दें के निखिल एक फाइनेंस कंपनी के साथ काम करते हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि खबर तो ये भी है के दलजीत और निखिल मार्च में शादी के बंधन में बंधेने जा रहे हैं। बता दें के कपल ने नेपाल में 3 जनवरी को सगाई भी कर ली है। शादी के बाद एक्ट्रेस अपने बेटे जेडन के साथ लंदन चली जाएंगी। इस खबर पर अब उनके एक्स हस्बैंड शालीन भनोट का भी रिएक्शन सामने आया है।

शालीन से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि वो अपनी एक्स वाइफ दलजीत कौर की शादी के बारे में क्या कहना चाहते हैं। उन्होंने जवाब में कहा, ‘मुझे कुछ नहीं पता। तो मैं इस बारे कुछ नहीं कह सकता। मैं अभी बाहर आया हूं। मुझे इस बारे में अभी पता चल रहा है। सलमान खान सर ने वीकेंड के एक एपिसोड में इस बारे में कुछ कहा था उसके अलावा मुझे कुछ नहीं पता। मैं कहना चाहूंगा कि भगवान उनका भला करे।’जानकारी के लिए बता दें के पिछले महीने दलजीत कौर ने बिजनेसमैन निखिल पटेल संग अपनी सगाई का ऐलान किया था। ये सगाई नेपाल में हुई थी। दलजीत ने बताया था कि वो शादी के बाद अपने पति और बेटे के साथ केन्या शिफ्ट हो जाएंगी।

हालांकि उनका कहना ये भी है कि पिता शालीन से मिलवाने के लिए वो बेटे जेडन को भारत लेकर आया करेंगी। मार्च में निखिल और दलजीत शादी कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने अपनी शादी की डिटेल्स शेयर करते हुए बताया, “शादी मार्च में है, और मैं अभी भी बहुत सी चीजों का पता लगा रही हूं। मैं कुछ सालों के लिए नैरोबी चली जाऊंग, क्योंकि निखिल को अभी काम के लिए वहां हैं। हम फाइनली लंदन चले जाएंगे, जहां उनका जन्म और अपब्रिंगिंग हुई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें