Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

अवनी के किरदार ने शनाया कपूर को दी नई प्रेरणा, ‘तू या मैं’ की शूटिंग ने खोला नया दृष्टिकोण

February 16, 2026

अवनी के किरदार ने शनाया कपूर को दी नई प्रेरणा, ‘तू या मैं’ की शूटिंग ने खोला नया दृष्टिकोण

फिल्मी दुनिया में किसी भी कलाकार के लिए खुद को साबित करना और आलोचनाओं से जूझना आसान नहीं होता। ऐसा ही अनुभव अभिनेत्री शनाया कपूर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने नई फिल्म ‘तू या मैं’ और अपने किरदार ‘अवनी’ को लेकर दिल की बातें रखीं।

इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शनाया कपूर ने कहा, ”’तू या मैं’ मेरे जीवन में उस वक्त आई, जब मैं खुद को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थी। मेरे अंदर आत्मविश्वास की कमी थी और मैं खुद से सवाल करती रहती थी। ऐसे समय में इस फिल्म और इस किरदार का मिलना मेरे लिए किसी सहारे से कम नहीं था। इस फिल्म ने मुझे सिर्फ एक भूमिका नहीं दी, बल्कि खुद पर भरोसा करना भी सिखाया।”

अपने किरदार के बारे में शनाया ने कहा, ”अवनी ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। फिल्म में अवनी एक ऐसी लड़की है, जो मुश्किल हालात में भी हार नहीं मानती और जानलेवा परिस्थितियों का सामना करती है। अवनी मगरमच्छों से लड़ती है। अवनी के इसी अंदाज ने मुझे डर से लड़ना सिखाया। इस किरदार ने मुझे निडर और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। मैं अभी भी अवनी के मजबूत व्यक्तित्व तक पहुंचने की कोशिश कर रही हूं। यह सफर मेरे लिए बेहद खास है।”

अपनी पोस्ट में शनाया ने दर्शकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा, ”करियर की शुरुआत में ही दर्शकों से इतना प्यार मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। लोगों की तारीफ, प्रतिक्रियाएं और समीक्षाएं मुझे भावुक कर देती हैं। मैं दर्शकों का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे अवनी के रूप में अपनाया। यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।”

दर्शकों के अलावा, शनाया ने फिल्म के निर्देशक का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “मुझ पर भरोसा करने और मुझे इस किरदार के लिए चुनने के लिए मैं डायरेक्टर का धन्यवाद करती हूं। उन्होंने न सिर्फ अवनी को पर्दे पर जीवित किया, बल्कि मुझे एक बेहतर कलाकार बनने के लिए लगातार प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन और विश्वास ने मुझको खुद की सीमाओं से आगे बढ़ने का हौसला दिया।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें