Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sharvari बनीं ‘Young Fit India Icon’, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिलिंग को बताया महत्वपूर्ण

June 2, 2025

Sharvari बनीं ‘Young Fit India Icon’, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिलिंग को बताया महत्वपूर्ण

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री शर्वरी, जिनकी हालिया फिल्मों ‘मुंजा’, ‘महाराज’ और ‘वेद’ ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया, अब राष्ट्रीय फिटनेस अभियान के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। उन्हें हाल ही में भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा ‘यंग फिट इंडिया आइकन’ के रूप में सम्मानित किया गया। यह नियुक्ति 25वें संस्करण में आयोजित ‘संडेज़ ऑन साइकल’ पहल के दौरान की गई, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट ‘इंडिया मूवमेंट’का हिस्सा है।

इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिलिंग को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की उपस्थिति ने इस पहल को और भी खास बना दिया।

शर्वरी ने इस मौके पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे गर्व है कि मुझे ‘यंग फिट इंडिया आइकन’के रूप में सम्मानित किया गया। ‘संडेज़ ऑन साइकल’ जैसी पहल न केवल फिटनेस को बढ़ावा देती है, बल्कि पर्यावरण की रक्षा का भी संदेश देती है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ का एक प्रभावशाली विस्तार है, और मैं इसका हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रही हूँ।”

इस विशेष कार्यक्रम में एक और दिलचस्प पहलू था भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित एक तिरंगा रैली का आयोजन। इस रैली के जरिए भारतीय सेना के शौर्य, समर्पण और सेवा को सम्मानित किया गया, जो इस दिन की विशेषता में और भी रंग भरने का काम किया।

शर्वरी का मानना है कि फिटनेस सिर्फ शरीर की सेहत के लिए नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक भलाई के लिए भी जरूरी है। उनका कहना है कि साइकिलिंग जैसे साधारण और प्रभावी व्यायाम के जरिए हम न केवल अपनी फिटनेस को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि पर्यावरण को भी शुद्ध कर सकते हैं।

यह पहल सशक्त संदेश देती है कि अगर हर नागरिक अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लाए, जैसे साइकिलिंग को अपनाना, तो यह देश और पर्यावरण दोनों के लिए एक बड़ा योगदान हो सकता है। अब देखना यह है कि शर्वरी के जैसे और युवा सितारे इस अभियान से प्रेरित होकर अपनी फिटनेस यात्रा को आगे बढ़ाते हैं और समाज में जागरूकता फैलाते हैं।

ये भी पढ़ें : Manipur: संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सेना पोस्ट पर की फायरिंग, 30 मिनट चली मुठभेड़  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें