Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरहान साबिर लाइव की प्रस्तुति से प्रभावित हुई शिल्पा शेट्टी

September 15, 2023

फरहान साबिर लाइव की प्रस्तुति से प्रभावित हुई शिल्पा शेट्टी

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के टैलेंट रियलिटी शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट में फरहान साबिर लाइव की प्रस्तुति से बेहद प्रभावित हो गयी। रियलिटी शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट भारत की अनूठी प्रतिभाओं के अनोखे एक्ट्स से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। इस वीकेंड, प्रतिभाशाली कंटेस्टेंट्स न सिर्फ जजों – शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, बादशाह और किरण खेर को इम्प्रेस करेंगे, बल्कि अपने दमदार एक्ट्स से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एवं अभिनेत्री कुशा कपिला को भी प्रभावित कर देंगे।दिल्ली से फरहान साबिर लाइव, जो अपनी बेमिसाल सिंगिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं, ‘पिया हाजी अली’ गाने पर एक दिल छू लेने वाली प्रस्तुति देंगे, जो एक यादगार गाना है।

जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भी इस परफॉर्मेंस से बेहद प्रभावित हुईं और उन्होंने कहा, फरहान, जब भी आप गाते हैं, तो आप एक अद्भुत प्रदर्शन करते हैं, और आज, एक समय के बाद, मैंने आपको आंकना बंद कर दिया। मुझे लगा कि आप हमारे लिए नहीं गा रहे थे, बल्कि उससे (भगवान) जुड़े हुए थे। जब आपने अपनी आंखें खोलीं, मैं उस पल तुम्हारे साथ थी। जब आप शब्दों से आगे निकल जाते हैं तो यही सच्चा टैलेंट होता है। आपका टैलेंट मेरे लिए बेहद सम्मान के काबिल है।इंडियाज़ गॉट टैलेंट, इस शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें