Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

60 करोड़ की ठगी मामले में शिल्पा शैट्टी का बयान दर्ज, साढ़े 4 घंटे तक हुई पूछताछ

October 8, 2025

60 करोड़ की ठगी मामले में शिल्पा शैट्टी का बयान दर्ज, साढ़े 4 घंटे तक हुई पूछताछ

मुंबई: 60 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने अभिनेत्री शिल्पा शैट्टी से लंबी पूछताछ की है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, ईओडब्ल्यू की एक टीम शिल्पा शैट्टी के आवास पर पहुंची, जहां करीब साढ़े 4 घंटे तक पूछताछ चली। इस दौरान पुलिस ने अभिनेत्री से उनकी एडवरटाइजिंग कंपनी के बैंक खाते से जुड़े कथित लेन-देन को लेकर कई सवाल पूछे। पूछताछ के दौरान शिल्पा शैट्टी ने अपनी कंपनी से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।

इसके अलावा उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जांच अधिकारियों को सौंपे हैं, जिनकी फिलहाल जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की बारीकी से वैरिफिकेशन की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन ट्रांजैक्शनों में कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई। बता दें कि मुंबई के कारोबारी दीपक कोठारी ने अगस्त में जुहू पुलिस स्टेशन में शिल्पा शैट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें: Xi Jinping ने चीनी विशेषता वाले चिकित्सा व स्वास्थ्य विकास रास्ते पर चलने पर बल दिया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें