Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shilpa Shinde ने बताया, आखिर ‘Bigg Boss 11’ जीतने के बाद स्क्रीन पर कम क्यों दिखीं?

May 19, 2024

Shilpa Shinde ने बताया, आखिर ‘Bigg Boss 11’ जीतने के बाद स्क्रीन पर कम क्यों दिखीं?

नई दिल्ली: एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने आखिरकार खुलासा किया है कि 2018 में कंट्रोवर्शयिल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ जीतने के बाद वह स्क्रीन पर ज्यादा नजर क्यों नहीं आई। उन्होंने कहा कि ‘बिग बॉस 11’ जीतने के बाद बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में काम करना चाहती थीं। आईएएनएस से बात करते हुए शिल्पा ने कहा, ’बिग बॉस जीतने के बाद, लोगों को मुझसे ज्यादा उम्मीदें है। जाहिर है, मैं भी दूसरों से बहुत ज्यादा उम्मीद कर रही हूं कि मुझे अच्छे ऑफर मिलें।

यह एक चुनौती की तरह है कि जब आप कोई अच्छा काम करते हैं, तो उसके बाद आप बेहतर काम की ही तलाश में होते हैं।’ एक्ट्रेस को पिछली बार 2023 में शो ‘मैडम सर’ में एसीपी नैना माथुर के रूप में कैमियो रोल में देखा गया था। यह पूछे जाने पर कि क्या वह छोटे पर्दे पर ज्यादा दिखाई देंगी, इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ’मुझे नहीं पता कि मुझे किस तरह के रोल मिलेंगे। मैं काफी सोच-समझकर प्रोजेक्ट साइन करती हूं।

मैं यह देखती हूं कि कहानी अलग है या नहीं, या फिर यह कॉन्सेप्ट अभी टीवी पर है या नहीं।’ शिल्पा ने 1999 में टीवी पर डेब्यू किया और ‘भाभी’, ‘संजीवनी’, ‘आम्रपाली’, ‘चिड़िया घर’, ‘देवों के देव…महादेव’ और ‘लापतागंज’ जैसे शो से सुर्खयिां बटोरीं। हालांकि, 2015 में वह शो ‘भाभी जी घर पर हैं!’ में अंगूरी भाभी के किरदार से स्टारडम तक पहुंचीं। अंगूरी भाभी के रूप में घर-घर में मशहूर होने के बारे में उन्होंने कहा, ’वह सिर्फ एक्टिंग थी और यह इस पर निर्भर करता है कि किरदार कैसे लिखा गया है।

किरदार और लाइन ‘सही पकड़े हैं’ लोगों के दिलों में समा गया। यह आपकी जिंदगी में केवल एक बार होता है।’ एक्ट्रेस ने कहा कि उसी तरह के शो या किरदार की दोबारा उम्मीद नहीं की जा सकती। अब, शिल्पा स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के 14वें सीजन की तैयारी कर रही हैं। शिल्पा इसे अपने लिए चुनौती करार देती हैं। उन्होंने कहा, ’मुझे किसी तरह का फोबिया नहीं है, मैं खुद को लेकर काफी मजबूत हूं, लेकिन यह स्थिति पर निर्भर करता है। मानसिक तौर पर मैं बहुत मजबूत हूं, जब आप मेंटली मजबूत होते हैं तो आप फिजिकली कुछ भी कर सकते हैं। यह पूरी तरह से दिमाग पर निर्भर करता है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें