Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘शोले’ के होली सॉन्ग के पीछे की कहानी, 10 दिन तक चला था शूट

March 3, 2026

‘शोले’ के होली सॉन्ग के पीछे की कहानी, 10 दिन तक चला था शूट

4 मार्च को रंगों का त्योहार होली पूरे देश भर में मनाया जाएगा। होली और हिंदी सिनेमा के बीच सदियों पुराना रिश्ता है।

दर्शकों को कनेक्ट करने के लिए सिनेमा में हमेशा होली के गानों को तवज्जो दी गई है। कल्ट क्लासिक फिल्म ‘शोले’ में फिल्माया गया गाना ‘होली के दिन’ सभी की प्ले लिस्ट का हिस्सा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे फिल्माने में कितना समय लगा और कहां-कहां से गुलाब मंगाया गया?

‘होली के दिन’ गाने में धर्मेंद्र-हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की मस्ती देखने को मिली थी लेकिन फिल्म का क्लाइमेक्स रंग में भंग डालने वाला था। मस्ती में डूबे रामगढ़ के वासियों पर गब्बर और उसके साथी हमला बोल देते हैं। अचानक से खुशी का माहौल एक्शन फिल्म का सेट बन जाता है। हालांकि इस क्लाइमेक्स को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया और आज यह गाना सबकी होली की प्लेलिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म के इसी गाने को शूट करने में 10 दिन का समय लगा था और गाने की निरंतरता को बनाए रखने के लिए सभी कलाकारों को रंगों से खुद को ढका रखना पड़ा।

सेट पर होली के माहौल को बनाए रखने के लिए मेकर्स ने तकरीबन 100 टन गुलाल मंगाया था। एक इंटरव्यू में खुद फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी ने खुलासा किया था कि होली के सीक्वेंस को शूट करने में देश के अलग-अलग हिस्सों से गुलाल मंगाया गया था। गाने की शूटिंग 10 दिनों में पूरी हुई और निरंतरता बनाए रखने के लिए सभी कलाकारों को पूरी शूटिंग के दौरान रंग से ढका रहना पड़ा। ऐसे में फिल्म के सभी कलाकारों ने 10 दिन बिना मेकअप के सिर्फ चेहरे पर गुलाल लगाकर गाने को शूट किया था और 10 दिन की मेहनत के बाद आइकॉनिक गाना शूट हुआ।

बात करें फिल्म की तो ‘शोले’ ने साल 1975 में सफलता के नए आयाम गढ़ दिए। पहले कुछ दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही लेकिन अचानक फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लंबी लाइन लग गई। शोले की गिनती हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में होती है। फिल्म ने मुंबई के एक सिनेमाघर में लगातार 2000 दिन तक चलने का रिकॉर्ड बनाया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें