Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ श्रद्धा कपूर बनी सबसे ज्यादा Follow की जाने वाली एक्ट्रेस, जानिए कौन-कौन है Top-9 में

August 24, 2024

प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ श्रद्धा कपूर बनी सबसे ज्यादा Follow की जाने वाली एक्ट्रेस, जानिए कौन-कौन है Top-9 में

Shraddha Kapoor Instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर रातों-रात करोड़ों फैंस की क्रश बन चुकी हैं। उनकी हालिया रिलीज ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस का झंडा गाड़ चुकी है। श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर जल्दी से फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं, जिसके बाद अब वह दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जानी वाली भारतीय स्टार बन गई हैं।

हाल ही में श्रद्धा कपूर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में पछाड़ दिया था। जिसके बाद अब प्रियंका चोपड़ा भी इस लिस्ट में श्रद्धा से पीछे हो गई हैं। इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में श्रद्धा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा को भी पछाड़ दिया है। अब श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर 91.9 मिलियन फोलोअर्स के साथ सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली दूसरी भारतीय सेलेब बन चुकी हैं। इस मामले में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अभी भी इस रेस में सबसे आगे हैं।

कौन हैं Top 9 भारतीय सेलेब्स
बता दें, श्रद्धा के इंस्टाग्राम 91.9 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। जबकि प्रियंका चोपड़ा के 91.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। प्रियंका के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 91.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं। वहीं आलिया भट्ट 85.2 मिलियन के साथ पांचवे, कैटरीना कैफ 80.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ छठे, दीपिका पादुकोण 79.9 मिलियन के साथ सातवें और नेहा कक्कड़ 78.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ आठवें स्थान पर हैं।

Instagram पर भारतीय सेलेब्स फॉलोअर्स (मिलियन)
1. विराट कोहली 270 मिलियन
2. श्रद्धा कपूर 91.9 मिलियन
3. प्रियंका चोपड़ा 91.8 मिलियन
4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 91.3 मिलियन
5. आलिया भट्ट 85.2 मिलियन
6. कैटरीना कैफ 80.4 मिलियन
7. दीपिका पादुकोण 79.9 मिलियन
8. नेहा कक्कड़ 78.7 मिलियन
9. उर्वशी रौतेला 73 मिलियन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें