Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीयम भगनानी ला रही हैं ‘सूमो दीदी’ के जरिए भारत की एकमात्र महिला सूमो पहलवान की बायोपिक

April 19, 2023

श्रीयम भगनानी ला रही हैं ‘सूमो दीदी’ के जरिए भारत की एकमात्र महिला सूमो पहलवान की बायोपिक

मुंबई: ‘सूमो दीदी’ नाम की अपकमिंग बायोपिक भारत की एकमात्र पेशेवर महिला सूमो पहलवान हेतल दवे की कहानी बताएगी और इसमें श्रीयम भगनानी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म के टीजर में एक्ट्रेस श्रीयम को दृढ़ करेक्टर में दिखाया गया है। जयंत रोहतगी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नितेश पांडे, चैतन्य शर्मा और राघव धीर भी हैं।

श्रीयम भगनानी ने हेतल दवे का किरदार निभाने को बड़ा सम्मान करार दिया है। उन्होंने कहा, “इस भूमिका के लिए तैयारी करना सम्मान की तरह रहा है, और मैं इस तरह के एक साहसी और प्रभावशाली व्यक्ति को पर्दे पर लाने के अवसर के लिए आभारी हूं। मुझे उम्मीद है कि हमारी फिल्म हर उम्र की महिलाओं को अपने सपनों का पीछा करने और कभी हार न मानने के लिए प्रेरित करेगी, चाहे वे कितनी भी चुनौतियों का सामना करें।”

सीरीज के पीछे की प्रेरणा हेतल दवे ने भारत की पहली और एकमात्र महिला सूमो पहलवान के रूप में इतिहास बनाया और 2008 में, उन्होंने लिम्का बुक आॅफ रिकॉर्ड्स में भी जगह बनाई। उसने पोलैंड, फिनलैंड, एस्टोनिया और ताइवान सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। 2009 के विश्व खेलों में, वह महिलाओं के मिडलवेट वर्ग में पांचवें स्थान पर रहीं।

सूमो रेसलिंग भारत में मान्यता प्राप्त खेलों में नहीं है, फिर भी दवे ने कई प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, और दुनिया की 150 निडर महिलाओं में अपना नाम दर्ज कराया है।श्रीयम ने आगे कहा, “मेरे लिए, यह एक शानदार शुरूआत है, और मैं उस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पहचानती हूं जो मैं कर रही हूं। एक वास्तविक जीवन पर आधारित बायोपिक के रूप में, मैं हेतल मैम की यात्रा को “सूमो दीदी” में सटीक रूप से चित्रित करना अपनी सबसे बड़ी जिम्मेदारी मानती हूं। फिल्म में अपने परफॉर्मेंस के माध्यम से उनकी कहानी के साथ न्याय करना मेरी इच्छा है।”

सूत्रों के अनुसार, श्रीयम भूमिका में खुद को ढालने के लिए कई महीनों तक शारीरिक प्रशिक्षण से गुजरी, सेलिब्रिटी ट्रेनर साहिल रशीद के साथ मिलकर मसल्स और अपने एथलेटिक्स को बढ़ाया। अधिक प्रामाणिक रूप प्राप्त करने के लिए एक्ट्रेस ने काफी मात्रा में वजन भी बढ़ाया है।जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें