Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘नारी पुष्पा’ की ब्रांड एंबेसडर बनीं Shubhi Sharma

December 14, 2023

‘नारी पुष्पा’ की ब्रांड एंबेसडर बनीं Shubhi Sharma

मुंबईः जानीमानी अभिनेत्री शुभी शर्मा‘नारी पुष्पा’की ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं। आयुर्वेदिक उत्पादों के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी नारायण आयुर्वेद ने शुभी शर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है। शुभी शर्मा नारायण आयुर्वेद की नई उत्पाद श्रृंखला‘नारी पुष्पा’की ब्रांड एंबेसडर होंगी। नारायण आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक अनिल सिंह ने कहा, हम शुभी शर्मा को नारायण आयुर्वेद का ब्रांड एंबेसडर बनाकर बहुत खुश हैं। शुभी शर्मा एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं और वे अपने व्यक्तित्व और छवि से नारायण आयुर्वेद की मूल्यों को बहुत अच्छी तरह से दर्शाती हैं।

हम विश्वास करते हैं कि शुभी शर्मा नारायण आयुर्वेद की नई उत्पाद श्रृंखला‘नारी पुष्पा’को महिलाओं के बीच लोकप्रिय बनाने में हमारी मदद करेंगी। शुभी शर्मा ने कहा, कि मैं नारायण आयुर्वेद की ब्रांड एंबेसडर बनकर बहुत खुश हूं। आयुर्वेद एक प्राचीन और प्रभावी चिकित्सा पद्धति है और मैं आयुर्वेद के प्रचार और प्रसार में अपनी भूमिका निभाना चाहती हूं। मुङो विश्वास है कि नारायण आयुर्वेद की नई उत्पाद श्रृंखला ‘नारी पुष्पा’ महिलाओं के स्वास्थ्य और सौंदर्य को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

ये भी पढ़ें: वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल देगा भारत, हो सकती है 5,800 करोड़ रुपये की डील

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें