Site icon Dainik Savera Times

Siddhant Chaturvedi और Tripti Dimri की जोड़ी दमदार… ‘Dhadak 2’ का नया ट्रेलर पोस्टर हुआ रिलीज़

एंटरटेनमेंट डेस्क : 1 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के लिए पहले ही काफी बज़ था, लेकिन आज के इस पोस्टर ने एक्साइटमेंट को और भी ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

पोस्टर में सिद्धांत चतुर्वेदी और त्रिप्ती डिमरी की जोड़ी दमदार नजर आ रही है। सिद्धांत की आंखों में जुनून है, लेकिन उनका हावभाव एक गहरी संवेदनशीलता भी दर्शाता है। वहीं त्रिप्ती की मौजूदगी में एक खामोश ताकत है। दोनों के बीच की स्टील केमिस्ट्री एक ऐसी लव स्टोरी का इशारा कर रही है जो कच्ची, सच्ची और बहुत ही इमोशनल होने वाली है।

लेकिन बस इतना ही नहीं…

सिद्धांत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्म के म्यूज़िक से जुड़ा एक रहस्यमयी और बेहद दिलचस्प हिंट भी शेयर किया है, जिसे पढ़कर लग रहा है जैसे कोई कला से भरा सपना देखा गया हो:

“शैलेन्द्र की कविता। भगत सिंह का शेर। किशोर कुमार की आवाज़। थॉमस जेफरसन के शब्द। थोड़ा SRK। और म्यूज़िक ऑर्केस्ट्रेशन बुडापेस्ट में।”

ये लाइनें साफ करती हैं कि ‘धड़क 2’ का म्यूज़िक बॉलीवुड में अब तक सुनी गई किसी भी चीज़ से अलग होगा एक भावनात्मक तूफान।

‘धड़क 2’ सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है। यह पहचान, ताकत और प्यार की कीमत जैसे गहरे विषयों को छूती है। सिद्धांत चतुर्वेदी की स्मोल्डरिंग स्क्रीन प्रेज़ेंस और अनोखे साउंडट्रैक के साथ, यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी रोमांटिक ड्रामा बन सकती है।

ये भी पढ़ें : गले में फंसा रसगुल्ला और रूक गईं सांसे… शादी में खाना खा रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Exit mobile version