अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी आगामी फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म दो अधूरे दिलों की मार्मिक कहानी पेश करती है और बताती है कि जिंदगी में हर बार परफेक्ट होना जरूरी नहीं होता।
फिल्म 20 फरवरी को रिलीज़ होगी। रिलीज से पहले, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत ने वेलेंटाइन वीक के हर दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया और फैंस के साथ कई रोमांटिक पोस्ट और झलकियां शेयर कीं। लेकिन बुधवार को सिद्धांत ने कुछ अलग किया।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे उन्होंने सिंगल लोगों के नाम किया। वीडियो में संगीतकार श्रेयस पुर्णी गिटार बजाते हुए फिल्म का हालिया सॉन्ग ‘वजह-बेवजह’ गा रहे हैं। सिद्धांत ने लिखा, “अब तक सब कुछ कपल्स के लिए होता था, लेकिन यह गाना सिंगल्स के लिए है। सुनो और बताओ, दिल को छूता है या नहीं?”
सिद्धांत ने गाने की तारीफ करते हुए बताया कि इसे श्रेयस ने कंपोज और परफॉर्म किया है। गायक विशाल मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि गीत और कविता एहसास कुमार ने लिखे हैं। फैंस के साथ-साथ विशाल मिश्रा ने भी कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।
फिल्म रवि उदयावर के निर्देशन में बनी है और संजय लीला भंसाली प्रोडक्शंस व जी स्टूडियोज के बैनर तले रिलीज़ होगी। इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म में ईला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, विराज गेहलानी, संदीपा धर, दीपराज राणा, मोना अम्बेगांवकर, अचिंत कौर और नवीन कौशिक भी नजर आएंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...