Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

6 को नहीं बल्कि अब इस दिन होगी Sidharth-Kiara की Wedding, जानें कौन सा फंक्शन होगा किस दिन

February 5, 2023

6 को नहीं बल्कि अब इस दिन होगी Sidharth-Kiara की Wedding, जानें कौन सा फंक्शन होगा किस दिन

आप सभी जानते ही होंगे के फेमस कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सभी फैंस कपल की शादी का बेहद इंतजार कर रहे हैं लेकिन इसी बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, कियारा और सिद्धार्थ की शादी 6 फरवरी को नहीं बल्कि 7 फरवरी होगी। 7 फरवरी को ही सिद्धार्थ और कियारा जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेंगे।

उसके बाद उसी दिन कपल ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी होगी। बता दें के सिद्धार्थ और कियारा की नई वेडिंग डेट के साथ शादी का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है। कियारा आज मेहंदी की रस्म होने वाली है। इसके इलावा संगीत और हल्दी का फंक्शन 6 फरवरी को होगा और इसके बाद 7 फरवरी को शादी और रिसेप्शन पार्टी होगी।

गेस्ट लिस्ट की बात करें तो उसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हैं। जिसमें से करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, शबीना खान समेत कई सेलिब्रिटीज आज दोपहर वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे भी गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें