Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

15 September को रिलीज होगी Sidharth Malhotra की फिल्म ‘Yoddha’

April 25, 2023

15 September को रिलीज होगी Sidharth Malhotra की फिल्म ‘Yoddha’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ 15 सितंबर को रिलीज होगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ 07 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे आगे रिलीज किया जाएगा। सागर आमरे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा दिशा पाटनी और राशी खन्ना भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ की नई रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी है। तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशी खन्ना की फिल्म ‘योद्धा’ अब 15 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘योद्धा’ को करण जौहर और शशांक खेतान प्रोड्यूस कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें