Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sidharth-Kiara Wedding: जैसलमेर पहुंची होने वाली दुल्हन कियारा आडवाणी, शुरू हुई शादी की तैयारियां

February 4, 2023

Sidharth-Kiara Wedding: जैसलमेर पहुंची होने वाली दुल्हन कियारा आडवाणी, शुरू हुई शादी की तैयारियां

आप सभी जानते ही होंगे के फेमस कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक आज से शादी के फंक्शन्स भी शुरू हो गए हैं। साथ ही अगर हम बात करें शादी में आने वाले गेस्ट की तो ये भी खबर मिल रही है के शादी में बॉलीवुड से लेकर कई साउथ सेलेब भी नजर आ सकते हैं।

इसी बीच अब खबर आ रही है के कियारा आडवाणी अपने परिवार के साथ सूर्यगढ़ पैलेस पहुंच गई हैं। बात अगर हम शादी के फंक्शन्स की करें तो संगीत, मेहंदी और हल्दी सेरेमनी सहित प्री-वेडिंग फेस्टिवल 4 और 5 फरवरी को होंगे और कपल 6 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में सात फेरे लेंगे। अपनी शादी के बाद, सिद्धार्थ और कियारा दो रिसेप्शन भी आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।

गेस्ट लिस्ट के मुताबिक करण जौहर और अश्विनी यार्डी हैं, जो दोनों इस जोड़े के बहुत करीब हैं। उनके अलावा, शेरशाह जोड़ी ने अपने सह-कलाकारों जैसे वरुण धवन, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रकुल प्रीत और जैकी भगनानी और अन्य को भी आमंत्रित करने की योजना बनाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें