Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sidharth-Kiara Wedding: धूम-धाम से शुरू हुई बारात की तैयारी, 3 बजे के बाद शुरू होंगी शादी की रस्में

February 7, 2023

Sidharth-Kiara Wedding: धूम-धाम से शुरू हुई बारात की तैयारी, 3 बजे के बाद शुरू होंगी शादी की रस्में

जैसा के आप सभी जानते ही हैं के सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा की शादी 7 फरवरी यानी के आज जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में होने जा रही है। बता दें के कपल की शादी काफी ग्रैंड होगी जिसमें काफी तरह के अरेंजमेंट्स किए गए हैं। हर कोई कपल की शादी की तस्वीरें देखने लिए बेताब हो रहा है। इसी बीच अब खबर आ रही है के सिद्धार्थ मल्होत्रा की बारात की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं।

एक्टर पूरी तरह से अपनी ब्राइड को शादी कर साथ लाने के लिए तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक ये भी सामने आ रहा है के, सिद्धार्थ और कियारा की शादी की रस्में दोपहर 3 बजे के बाद शुरू होंगी। इसके इलावा बता दें के बाकि के फंक्शन्स भी बहुत धूम धाम से हुए। सोमवार को संगीत के फंक्शन से पहले सिड और कियारा की रोका और चूड़ा सेरेमनी हुई।

दोनों के पेरेंट्स और करीबी लोग रोका और चूड़ा सेरेमनी में शामिल रहे। कियारा ने अपने लिए खास चड़ा चुना है, जिसे उन्होंने पहले ही ऑर्डर कर दिया था, क्योंकि वो ज्यादा गहरे लाल रंग का चूड़ा नहीं पहनना चाहती थीं। सिद्धार्थ और कियारा को दुल्हन-दूल्हा बनता देखने के लिए फैंस इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें