Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज शाम‌ चार्टर्ड फ्लाइट से घर के लिए रवाना होंगे Sidharth-Kiara, दिल्ली में होगा नई नवेली दुल्हन का गृह प्रवेश

February 8, 2023

आज शाम‌ चार्टर्ड फ्लाइट से घर के लिए रवाना होंगे Sidharth-Kiara, दिल्ली में होगा नई नवेली दुल्हन का गृह प्रवेश

जैसा के आप सभी जानते ही हैं के सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा की शादी 7 फरवरी यानी के कल जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई। बता दें के कपल की शादी काफी ग्रैंड थी जिसमें काफी तरह के अरेंजमेंट्स किए गए थे।ऐसे में हर कोई कपल की शादी की तस्वीरें देखने लिए बेताब हो रहा था। इसी बीच अब कपल की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं।

जिसमें सिद्धार्थ और कियारा बेहद अच्छे लग रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं। इसी बीच अब खबर आ रही है के 9 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने तमाम रिश्तेदारों, करीबियों और अन्य हस्तियों के लिए रिसेप्शन पार्टी देंगे। जिसके बाद रिसेप्शन 10 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे। सिर्फ यही नहीं बल्कि कपल ने मुंबई में भी रिसेप्शन पार्टी तमाम लोगों के लिए होस्ट की है जो के 12 फरवरी को होगी।फ़िलहाल सिद्धार्थ और कियारा आज शाम‌ लगभग 5.45 बजे दिल्ली के प्राइवेट टर्मिनल पर पहुंचेंगे, जहां पर मीडिया के लिए फोटो-ऑप भी होगा। शादी के बाद ये कपल का पहला पब्लिक एपियरेंस होगा। आज शाम सिद्धार्थ और कियारा शाम को चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे जहां पर सिद्धार्थ का घर है और कियारा का गृह-प्रवेश होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें