Site icon Dainik Savera Times

ईद के एक दिन पहले दिखा ‘Sikander’ का जलवा, ओपनिंग डे पर की ₹30.06 करोड़ की तगड़ी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क: साजिद नाडियाडवाला की सिकंदर, जिसे ए.आर. मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है और जिसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं, रिलीज होते ही दर्शकों के बीच धूम मचा रही है। फिल्म का एंटरटेनमेंट फैक्टर जबरदस्त है और इसे धमाकेदार ओपनिंग मिली है। सिकंदर ने पहले ही दिन ₹30.06 करोड़ की कमाई करके एक शानदार शुरुआत की है, जो इसे रिकॉर्ड ब्रेकिंग सफर पर ले जाने के लिए तैयार कर रही है।

जनता के जबरदस्त प्यार के साथ सिकंदर ने कल बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री मारी, और गुड़ी पड़वा-उगादी के जश्न में चार चांद लगा दिए। सलमान खान की स्टार पावर का जलवा हर तरफ दिख रहा है, और फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही ₹30.06 करोड़ की तगड़ी कमाई कर सबको चौंका दिया। लेकिन ये तो बस शुरुआत है! आज ईद के मौके पर फिल्म और भी बड़े आंकड़े छूने वाली है, और कल के कलेक्शन से नया रिकॉर्ड बनना तय है।

सलमान खान बड़े पर्दे पर जबरदस्त वापसी कर चुके हैं, और उनके साथ सिकंदर में ग्लैमरस रश्मिका मंदाना भी धमाल मचा रही हैं। विजनरी प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और मास्टर स्टोरीटेलर ए.आर. मुरुगादॉस की जोड़ी ने इस फिल्म को एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव बना दिया है। सिकंदर शानदार तरीके से थिएटर्स में चल रही है, जिसे मिस नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें- US-ईरान वार्ता से पहले किले में तब्दील इस्लामाबाद… ‘पीस टॉक’ पर दुनिया की निगाहें

Exit mobile version