Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहुत बड़े Animal Lover है सिंगर Zain Malik, जानवरों के साथ समय बिताने के लिए कई दिनों तक रखा फ़ोन बंद

May 14, 2024

बहुत बड़े Animal Lover है सिंगर Zain Malik, जानवरों के साथ समय बिताने के लिए कई दिनों तक रखा फ़ोन बंद

लॉस एंजेलिस :- सिंगर जैन मलिक ने खुलासा किया है कि वह अपने जानवरों के साथ समय बिताने के लिए दो या तीन दिनों के लिए अपना फोन बंद कर देते हैं। वह ऐसा करना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे उन्हें कोई भी परेशान नहीं कर सकता। 31 वर्षीय पॉप स्टार अब पेंसिल्वेनिया के बक्स काउंटी में एक फार्म में रहते हैं, और अपने प्यारे दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास तीन कुत्ते, चार बिल्लियां, तीन कछुए और दस मुर्गयिां हैं। मैं अपना फोन दो या तीन दिनों के लिए बंद कर देता हूं और इसका बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करता।

मैं उनके (जानवरों के लिए) साथ समय बिताना पसंद करता हूं। वे अपने अस्तित्व में मौजूद हैं। ‘वे हर पल आपके साथ हैं, यही कारण है कि मैं जानवरों को पसंद करता हूं। इसमें कोई परेशानी नहीं है, वे प्यार के अलावा आपसे कुछ भी नहीं चाहते। मिली रिपोर्ट के अनुसार सिंगर जैन मलिक बताया की ‘जानवर आपको जज नहीं करते, वे सिर्फ आपसे प्यार करते हैं। इस दौरान मलिक ने बताया कि वह फार्म बनाना चाहते हैं और घोड़े रखना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें