
Smurfs New Film: ब्रुसेल्स: स्मर्फ्स के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी! लोकप्रिय कार्टून फ्रेंचाइज़ी ‘द स्मर्फ्स’ अब एक नई फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर लौट रही है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की खास बात है रिहाना की मौजूदगी जो न केवल स्मर्फेट को अपनी आवाज़ दे रही हैं, बल्कि फिल्म की निर्माता भी हैं और उन्होंने फिल्म के साउंडट्रैक में भी योगदान दिया है। रिहाना ने प्रीमियर के मौके पर कहा, “स्मर्फ्स मेरे बचपन का हिस्सा रहे हैं, और अब जब मैं एक मां हूं, तो मेरे बच्चों को भी यह अनुभव देना मेरे लिए बहुत खास है।”
फिल्म की कहानी:
फिल्म की दिलचस्प कहानी स्मर्फेट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पापा स्मर्फ की रहस्यमय गुमशुदगी के बाद उन्हें ढूंढने एक साहसिक मिशन पर निकलती है। रास्ते में वह नई टीम बनाती है, अनजाने रहस्यों से पर्दा उठाती है और एक रहस्यमय खलनायक से भिड़ती है जो उनकी जादुई दुनिया को खतरे में डालना चाहता है।

निर्देशन और स्टारकास्ट:
‘श्रेक द थर्ड’ और ‘द लेगो मूवी’ जैसी हिट फिल्मों से मशहूर क्रिस मिलर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक बेहतरीन विज़ुअल अनुभव होने वाली है। फिल्म में रिहाना के साथ जेम्स कॉर्डन, डैन लेवी, एमी सेडारिस और निक ऑफरमैन जैसे सितारे वॉयस एक्टिंग कर रहे हैं।

भारत में रिलीज:
भारतीय दर्शकों को इस एनिमेटेड-लाइव एक्शन साहसिक फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। पैरामाउंट पिक्चर्स इंडिया 18 जुलाई, 2025 को इसे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ करेगा। परिवार के सभी सदस्यों के लिए उपयुक्त यह फिल्म हंसी, रोमांच और भावनाओं से भरपूर एक अनुभव बनने जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...