Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Soham Shah ने क्रेज़ी को मिल रहे जबरदस्त प्यार पर जताया आभार, जानें किस चीज को मानते हैं अपनी ताकत

March 19, 2025

Soham Shah ने क्रेज़ी को मिल रहे जबरदस्त प्यार पर जताया आभार, जानें किस चीज को मानते हैं अपनी ताकत

Soham Shah : सोहम शाह ने ‘तुम्बाड’ के बाद एक बार फिर अपने टैलेंट का लोहा मनवाया है। उनकी लेटेस्ट फिल्म क्रेज़ी एक अनोखी थ्रिलर है, जिसमें सोहम ने अपनी एक्टिंग से जान डाल दी है। बड़े पर्दे पर आते ही फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शक थियेटर में भारी संख्या में उमड़ रहे हैं और सोहम की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतनी तारीफ और प्यार देखकर सोहम खुद भी काफी इमोशनल हो गए हैं।

जब क्रेज़ी थिएटर्स में धमाल मचा रही है, सोहम शाह ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा है:

“आप सभी ने हमारी फिल्म को जो इतना प्यार दिया है, उसके लिए दिल से शुक्रिया। क्रेज़ी जैसी छोटी फिल्म के साथ इतना बड़ा कदम उठाना हमारे लिए एक बड़ा फैसला था, लेकिन आपके शानदार रिस्पॉन्स ने हमें नई और अलग तरह की फिल्में बनाने की हिम्मत दी है। आपके प्यार और भरोसे के लिए तहे दिल से धन्यवाद। जल्द ही फिर मिलते हैं सिनेमा में।
सोहम शाह फिल्म्स
क्रेज़ी”

इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा –

“दिल से शुक्रिया! फिर मिलेंगे सिनेमा घरों में बहुत जल्द 😍✨
#Crazxy अब सिनेमा घरों में। टिकट्स करें बुक।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sohum Shah Films (@sohumshahfilms)

क्रेज़ी ने बॉलीवुड थ्रिलर की दुनिया में एक नई पहचान बनाई है। इसकी दमदार विजुअल्स, शानदार सिनेमैटोग्राफी और रोमांचक कहानी ने दर्शकों को सीट से बांधकर रखा है। गिरीश कोहली के निर्देशन और लेखन में बनी इस फिल्म को सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह और आदेश प्रसाद ने प्रोड्यूस किया है, जबकि अंकित जैन ने को-प्रोड्यूसर की भूमिका निभाई है। 28 फरवरी 2025 को रिलीज़ हुई क्रेज़ी को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है।

ये भी पढ़ें: समूह लग्नोत्सव जैसे आयोजन लाते हैं समाज में सकारात्मक बदलावः Hardeep Singh Gill

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें