मुंबई : बॉलीवुड में अपने अभिनय से पहचान बना चुकी अभिनेत्री सोनम खान ने शनिवार को खुश रहने के पीछे का रहस्य फैंस के साथ साझा किया।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “अगर आप सच में खुश रहना चाहते हैं, तो आपको आजाद रहना होगा और अपने फैसले खुद लेने पड़ेंगे।”
उनकी पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
सोनम ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। करियर की शुरुआत उन्होंने 1987 में तेलुगु फिल्म से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘तिरछी टोपी’ गाने से मिली।
![]()
उन्होंने 1988 में फिल्म ‘विजय’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने ‘त्रिदेव’, ‘अजूबा’, और ‘विश्वात्मा’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, अपने करियर के शिखर पर 1991 में उन्होंने निर्देशक राजीव राय से शादी करने के बाद इंडस्ट्री छोड़ दी।
सोनम खान ने अपनी पहली शादी 18 साल की उम्र में मंदिर में राजीव राय से की और बाद में हिंदू धर्म अपना लिया।
राजीव राय ने बतौर डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और फिल्म एडिटर काम किया और ‘युद्ध’, ‘मोहरा’, ‘त्रिदेव’ जैसी फिल्में डायरेक्ट कीं, जिनमें सोनम ने भी काम किया।
राजीव और सोनम का एक बेटा है, जिसका नाम गौरव है। 2016 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद राजीव मुंबई छोड़कर ब्रिटेन चले गए, जबकि सोनम मुंबई में ही रहने लगीं।
बॉलीवुड डायरेक्टर राजीव राय, मशहूर प्रोड्यूसर गुलशन राय के बेटे हैं, जिन्होंने ‘दीवार’ और ‘मोहरा’ जैसी हिट फिल्में बनाई। गुलशन राय पाकिस्तान से भारत आए और 1970 में ‘त्रिमूर्ति फिल्म्स’ की स्थापना कर इंडस्ट्री में नाम कमाया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...