Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vikrant Massey की फिल्म ‘ब्लैकआउट’ का गाना चित्रलेखा हुआ रिलीज, Panorama Music पर देखें

May 25, 2024

Vikrant Massey की फिल्म ‘ब्लैकआउट’ का गाना चित्रलेखा हुआ रिलीज, Panorama Music पर देखें

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की आने वाली फिल्म ‘ब्लैकआउट’ का गाना ‘चित्रलेखा’ रिलीज हो गया है। हाल ही में फिल्म ‘ब्लैकआउट’ का टीज़र रिलीज़ किया गया था और इसने अपराध, रोमांच और कॉमेडी के अपने बेहतरीन मिश्रण के लिए चर्चा बटोरी है। निर्माताओं ने अब फिल्म का पहला गाना ‘चित्रलेखा’ रिलीज़ कर दिया है जो अब पैनोरमा म्यूज़कि पर उपलब्ध है। इस गाने को विशाल मिश्रा ने कंपोज और कंपोज और लिखा है। आपको बता दें यह गाना एक रोमांचक और साहसिक रात का सार प्रस्तुत करता है जो डकैती और लालच के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जो सब कुछ बदल देता है।

इस गाने में विक्रांत मैसी के किरदार को दिखाया गया है जो एक ट्रक से कार की टक्कर की घटना में शामिल है। यह ट्रक नकदी, सोना और अन्य कीमती सामान से भरा हुआ है। 11:11 प्रोडक्शंस के सहयोग से जियो स्टूडियोज़ फिल्म ब्लैकआउट को प्रजेंट कर रही है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी, मौनी रॉय, सुनील ग्रोवर और जीशु सेनगुप्ता की अहम भूमिका है। जियो स्टूडियो के लिए ज्योति देशपांडे और 11:11 प्रोडक्शंस के लिए नीरज कोठारी ने इसे प्रोड्यूस किया है। देवांग भावसार निर्देशित ब्लैकआउट 07 जून 2024 को जियो सिनेमा पर रिलीज़ के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें