Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाहरुख़ खान की फिल्म ‘डंकी’ का गाना ‘ओ माही’ हुआ रिलीज, फैंस को आ रहा बेहद पसंद

December 12, 2023

शाहरुख़ खान की फिल्म ‘डंकी’ का गाना ‘ओ माही’ हुआ रिलीज, फैंस को आ रहा बेहद पसंद

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की आने वाली फिल्म डंकी का गाना ओ माही रिलीज हो गया है।शाहरूख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म डंकी को लेकर चर्चा में है। फिल्म डंकी का गाना ‘ओ माही’ रिलीज कर दिया गया है।यह गाना शाहरुख खान और तापसी पन्नू पर फिल्माया गया है।ओ माही गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है और इसे इरशाद कामिल ने लिखा है।

इस गाने में शाहरुख खान और तापसी पन्नू एक दूसरे के इश्क में डूबे नजर आ रहे हैं। रेगिस्तान की उड़ती रेत के बीच शाहरुख और तापसी के बीच खूबसूरत पल देखने को मिल रहे हैं।डंकी के ओ माही गाने को शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्वीटर) पर शेयर करते हुये कैप्शन में लिखा,’लव, इश्क, मोहब्बत, प्यार…यह सबका इजहार करने में हम वक्त लगा देते हैं।

कई बार हमें मौका नहीं मिलता, कई बार हमें शब्द नहीं मिलते। यह गाना उन सभी प्यार करने वालों के डेडिकेट जो ऐसा महसूस करते हैं…तो अब कहो…आज…कल और हर दिन…मेरे इश्क पे हक हुआ तेरा…तो कयामत तक हुआ तेरा… इस गाने के साथ. इसे अपना लव सॉन्ग बनाएं, मेरे प्यार करने वाले दोस्तों।राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी 21 दिसंबर रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें