Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ का गाना ‘तू मिल गया’ रिलीज़

April 15, 2024

‘श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ का गाना ‘तू मिल गया’ रिलीज़

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की आने वाली फिल्म ‘श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ का गाना ‘तू मिल गया’ रिलीज हो गया है। टी-सीरीज़ फिल्म्स और चॉक एन चीज़ फिल्म्स के बैनर तले तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने’में राजकुमार राव की मुख्य भूमिका है।

यह फिल्म इस साल अक्षय तृतीया के शुभ अवसर 10 मई को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।इस फिल्म का गाना ‘तू मिल गया’ हो गया है। तनिष्क बागची द्वारा रचित यह गाना राजकुमार राव और अलाया एफ पर फिल्माया गया है।जुबिन नौटियाल और तुलसी कुमार द्वारा स्वरबद्ध किये गए इस गाने को श्लोक लाल ने लिखा है।

फिल्म ‘श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है, जिन्होंने अपनी दृश्यहीनता को अपने सपनों पर हावी नहीं होने दिया और बोलेंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की।फिल्म ‘श्रीकांत’ में राजकुमार राव के अलावाा अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर की भी अहम भूमिका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें