Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनू सूद ने कर दिया कुछ ऐसा के मांगनी पड़ गई रेलवे से माफी, जानें पूरा मामला

January 5, 2023

सोनू सूद ने कर दिया कुछ ऐसा के मांगनी पड़ गई रेलवे से माफी, जानें पूरा मामला

सोनू सूद बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं, जिनपर फैंस जान छिड़कते हैं. लेकिन फैंस के दिलों में बसने वाले सोनू सूद ने अब कुछ ऐसा कर दिया है, जिसपर उन्हें तारीफ नहीं, बल्कि फटकार मिल रही है. जी हां, सोनू सूद ने कुछ दिन पहले ट्रेन से एक वीडियो शेयर किया था. एक्टर के उस वीडियो पर रेलवे ने उनसे नाराजगी जाहिर की है.

बॉलीवुड के दिगज अभिनेता सोनू सूद आए दिन सुर्ख़ियों में बने रहते हैं, फैंस भी एक्टर पर जान छिड़कते हैं। लेकिन दिलों में राज करने वाले एक्टर ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी वजह से वे कई परेशानियों में घिर गए हैं। दरअसल, सोनू सूद ने 13 दिसंबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रेन से एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में सोनू सूद तेज रफ्तार में चलती हुई ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर करते दिखे थे। सोनू गेट का हैंडल पकड़े अपने ट्रेन के सफर को एन्जॉय करते हुए नजर आए थे इसकी वजह से एक्टर पर रेलवे ने नाराजगी भी जाहिर की है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें के सोनू के इस वीडियो पर उत्तर रेलवे ने रिएक्ट करते हुए एक्टर को कड़ा संदेश दिया है। रेलवे का कहना है कि ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर करना बेहद खतरनाक है। उत्तर रेलवे ने सोनू के वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा- प्रिय सोनू सदू, देश और दुनिया के लाखों लोगों के लिए आप एक आदर्श हैं. ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा करना खतरनाक है. इस प्रकार की वीडियो से आपके प्रशंसकों को गलत संदेश जा सकता है. कृपया ऐसा न करें! सुगम एवं सुरक्षित यात्रा का आनंद उठाएं.

सोनू सूद ने मांगी माफी: सोनू सूद ने अब रेलवे से माफी मांगी है. उन्होंने रेलवे के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- क्षमा प्रार्थी बस यूं ही बैठ गया था देखने, कैसा महसूस करते होंगे वो लाखों ग़रीब जिनकी ज़िंदगी अभी भी ट्रेन के दरवाज़ों पे गुज़रती है. धन्यवाद इस संदेश के लिए और देश की रेल व्यवस्था बेहतर करने के लिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें