Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

2025 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म, Sonu Sood की जासूसी थ्रिलर ‘Fateh’ का Star Gold पर होगा वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

June 17, 2025

2025 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म, Sonu Sood की जासूसी थ्रिलर ‘Fateh’ का Star Gold पर होगा वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

एंटरटेनमेंट डेस्क: ‘Fateh’ की कहानी है Fateh Singh की जो एक भूतपूर्व स्पेशल ऑप्स ऑफिसर है। जब एक मासूम लड़की को साइबर क्राइम गैंग अगवा कर लेता है, तो वो फिर से अपने जूते पहनता है और निकल पड़ता है एक मिशन पर। ये बचाव की कोशिश जल्द ही एक बड़ी जंग बन जाती है डिजिटल दुनिया के खतरनाक अपराधियों के खिलाफ।

इस फिल्म में Sonu Sood के साथ नज़र आएंगे Jacqueline Fernandez, Shiv Jyoti Rajput, Vijay Raaz और Naseeruddin Shah। ये फिल्म Sonu Sood की डायरेक्टोरियल डेब्यू भी है यानी पहली फिल्म जो उन्होंने खुद निर्देशित की है।

Sonu Sood ने कहा:

“मैं हमेशा से जानता था कि अगर कभी फिल्म बनाऊंगा, तो पहली फिल्म एक्शन पर ही होगी। Fateh में इंटरनेशनल लेवल का एक्शन है, लेकिन बहुत देसी अंदाज़ में। हर फाइट के पीछे एक मकसद है सिर्फ दिखावे के लिए एक्शन नहीं है।”

अपने किरदार के बारे में Sonu Sood ने कहा:

“मेरे करियर में बहुत कम रोल ऐसे आए जो फिज़िकल और इमोशनल दोनों लेवल पर मुझे चुनौती दें। Fateh Singh एक ऐसा ही किरदार है जो बुराई से लड़ेगा और अपनों के लिए जान भी देगा। मैं बहुत खुश हूं कि मेरी पहली फिल्म Star Gold पर 22 जून को रात 8 बजे दिखाई जाएगी।”

Shiv Jyoti Rajput ने कहा:

“Fateh सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, ये एक सच्चाई भी दिखाती है साइबर क्राइम की, जो आज हर जगह फैल रहा है। मेरा किरदार इसी से जूझता है। गाँव हो या शहर, आज हर कोई डिजिटल दुनिया में है, और वहीं से शुरू होती है असली परेशानी। मैं खुद 22 जून को Star Gold पर ये फिल्म ज़रूर देखूंगी – पॉपकॉर्न के साथ!”

तो याद रखिए – 22 जून, रविवार रात 8 बजे – Sonu Sood का मुकाबला साइबर अपराध से!

क्या Fateh जीत पाएगा अपने जीवन की सबसे बड़ी लड़ाई? जानिए सिर्फ Star Gold पर!

ये भी पढ़ें- पंजाब में शराब ठेकेदारों के लिए बड़ी खबर: लाइसेंस फीस को लेकर नए आदेश जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें