Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

B’day Special: जल्द लेंगे Hrithik Roshan अपनी गर्लफ्रेंड Saba संग सात फेरे, सीक्रेट वेडिंग की चर्चा

January 10, 2023

B’day Special: जल्द लेंगे Hrithik Roshan अपनी गर्लफ्रेंड Saba संग सात फेरे, सीक्रेट वेडिंग की चर्चा

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन आज यानी के 10 जनवरीको अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर के सभी फैंस उन्हें विश कर रहे हैं। फ़िलहाल एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग सुर्ख़ियों में बने हुए। इसी के बीच खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन इस साल अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

दरअसल, खबरों के अनुसार कहा जा रहा है के दूसरी शादी के लिए ऋतिक अब तैयार हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि ऋतिक का परिवार भी खुश है। फैन्स भी इनकी जोड़ी को काफी पसंद करने लगे हैं। दोनों के परिवार की भी इस रिलेशनशिप में सहमति है। ऋतिक के बच्चों ने भी सबा संग अपने पिता का यह रिलेशन एक्सेप्ट किया है। हमने कई बार देखा भी है कि ऋतिक और उनके बेटों के साथ सबा कई बार वेकेशन पर गई हैं।

अगर बात करें शादी के प्लान की तो कहा जा रहा है के लेकर एक दोस्त के मुताबिक, “दोनों ही शादी के बारे में सोच- विचार कर रहे हैं। कोई जल्दबाजी नहीं है। इस साल के अंत तक चीजें बेहतर हो जाएंगी और शादी के बारे में सोचेंगे। अभी तो ऋतिक और सबा दोनों ही प्रोफेशनली कमिटेड हैं। दोनों का सोचना है कि शादी के बाद उन्हें साथ में अच्छा टाइम स्पेंड करना है। ऐसे में वे पहले अपने वर्क कमिटमेंट्स पूरे करने का सोच रहे हैं। शादी के बाद दोनों एक लॉन्ग वेकेशन पर जाएंगे। ” इन खबरों में कितनी सचाई है ये तो आने वाले समय में हमें देखने को मिलेगा। फ़िलहाल उनके सभी फैंस इसी को लेकर बेहद खुश हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें