Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

साउथ सिनेमा को लगा बड़ा झटका… इस मशहूर अभिनेता और मिमिक्री आर्टिस्ट का हुआ निधन

August 3, 2025

साउथ सिनेमा को लगा बड़ा झटका… इस मशहूर अभिनेता और मिमिक्री आर्टिस्ट का हुआ निधन

Madhan Bob Passes Away : साउथ सिनेमा से लगातार दुखद खबरें सामने आ रही हैं। बता दें कि अभी हाल ही में कलाभवन नवास के निधन की दुखद खबर आई थी और अब वहीं तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और मिमिक्री आर्टिस्ट मदन बॉब का 2 अगस्त को 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बता दें कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और आखिरकार शनिवार को उन्होंने चेन्नई स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली।

साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता

मदन बॉब तमिल फिल्मों में अपने कॉमिक किरदारों और बेहतरीन अदायगी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन, अजित, सूर्या और विजय जैसे सुपरस्टार्स के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वे सन टीवी के चर्चित कॉमेडी शो ‘असाथा पोवथु यारु’ में जज की भूमिका में भी नजर आए। मदन एक शानदार अभिनेता, कॉमेडियन होने के साथ-साथ एक बेहतरीन संगीतकार भी थे। ऐसे में उनके निधन की खबर से उनके प्रशंसक बेहद दुखी हैं।

इन फिल्मों में अभिनय से बटोरी वाहवाही

आपको बता दें, मदन बॉब ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में की थी। उन्होंने बालू महिंद्रा की फिल्म ‘निंगल केतवई’ से अपने अभिनय की शुरुआत की और ‘तिरुदा-थिरुदा’, ‘तेवर मगन’, ‘चाची 420’, ‘दोसात’, ‘जेमिनी’, ‘एमबीबीएस’, ‘निलवुल्का’ और ‘निंगल’ जैसी फिल्मों में काम किया। अपने फिल्मी करियर में, मदन ने ‘सुरा’ जैसी फिल्मों में काम किया। मदन आखिरी बार 2019 में रिलीज़ हुई ‘बाज़ार राजा एमबीबीएस’ में नज़र आए थे।

इंडस्ट्री और प्रशंसकों में शोक की लहर

मदन बॉब के निधन से फिल्म जगत और उनके लाखों फैंस गहरे सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें