Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहलगाम आतंकी हमले पर भड़के साउथ के सुपरस्टार Rajinikanth… सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग

April 26, 2025

पहलगाम आतंकी हमले पर भड़के साउथ के सुपरस्टार Rajinikanth… सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग

Pahalgam terror attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अब इस हमले को लेकर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का गुस्सा भी सामने आया है। उन्होंने इस बर्बर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और केंद्र सरकार से सख्त एक्शन लेने की मांग की है।

सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग

रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा, “पहलगाम में हमारे सुरक्षाबलों और नागरिकों पर हुआ यह कायराना हमला बेहद निंदनीय है। देश की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अब वक्त आ गया है कि आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए जाएं।”

रजनीकांत, जो आमतौर पर राजनीतिक मामलों में कम बोलते हैं, इस बार काफी मुखर नजर आए। उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई। साथ ही उन्होंने पूरे देश से एकजुट होकर आतंक के खिलाफ खड़े होने की अपील की। इससे पहले भी कई फिल्मी सितारे इस हमले पर दुख जाहिर कर चुके हैं, लेकिन रजनीकांत का बयान इस मामले को लेकर एक मजबूत संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

सरकार दे मजबूत जवाब

खुद को रजनीकांत का फैन कहने वाले सुरेश बालाजी ने सुपरस्टार का यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘थलाइवा रजनीकांत ने चेन्नई पहुंचते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कश्मीर की शांति जानबूझकर भंग की जा रही है। सरकार को ऐसा कड़ा जवाब देना चाहिए कि कोई भी आतंकवादी भारत पर हमला करने की सोच भी न सके।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें