Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

26 साल की साउथ टीवी एक्ट्रेस Nandini Cm ने की आत्महत्या, माता-पिता के नाम लिखा सुसाइड नोट

December 30, 2025

26 साल की साउथ टीवी एक्ट्रेस Nandini Cm ने की आत्महत्या, माता-पिता के नाम लिखा सुसाइड नोट

Actress Nandini CM passes away: कन्नड़ टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नंदिनी सीएम (Nandini CM) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। सोमवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिक जांच में कहा है कि यह मामला आत्महत्या का लगता है। वहीं, मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, नंदिनी का निधन बेंगलुरु के केंगेरी इलाके में हुआ। जांच के दौरान पुलिस को उनके कमरे से एक पत्र मिला, जिसे सुसाइड नोट बताया जा रहा है।

सुसाइड नोट में क्या लिखा था
सीनियर पुलिस अधिकारी के अनुसार, नंदिनी ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि वह शादी नहीं करना चाहती थीं। उन्हें सरकारी नौकरी भी नहीं करनी थी। वह सिर्फ अपना एक्टिंग करियर आगे बढ़ाना चाहती थीं। वह डिप्रेशन और निजी परेशानियों से गुजर रही थीं। नोट में यह भी संकेत मिला कि घर वाले चाहते थे कि वह सेटल हो जाएं, लेकिन उनकी इच्छा कुछ और थी।

पुलिस क्या कह रही है?
पुलिस ने फिलहाल अप्राकृतिक मृत्यु (Unnatural Death) का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारियों ने बताया अभी इस मामले में किसी साजिश का शक नहीं लग रहा। परिवार और करीबी लोगों के बयान ले लिए गए हैं। जैसे–जैसे जांच आगे बढ़ेगी, पुलिस और जानकारी साझा करेगी।

नंदिनी का करियर – छोटे रोल से लीड एक्ट्रेस तक
नंदिनी सिर्फ 26 साल की थीं और उन्होंने अपना करियर कन्नड़ टीवी से शुरू किया था।

उन्होंने किन–किन धारावाहिकों में काम किया?

-जीवा हुवागाइड

-संघर्ष

-मधुमगलु

-नीनाडे ना

-और कई अन्य कन्नड़ सीरियल

तमिल टीवी में लीड रोल
वर्तमान समय में नंदिनी तमिल शो “गौरी” में मुख्य भूमिका निभा रही थीं। इस सीरियल में वह कनका और दुर्गा – दो किरदार निभा रही थीं।

सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट
नंदिनी ने दो दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर गौरी सीरियल का एक प्रोमो पोस्ट किया था। तस्वीरों में वह बेहद खुश दिखाई दे रही थीं। हाल ही में उनके सीरियल का एक सीन वायरल हुआ था, जिसमें उनका किरदार जहर पीता दिखाया गया था।

इंडस्ट्री के लोगों में शोक
नंदिनी की कम उम्र में मौत की खबर सुनकर उनके चाहने वाले और टीवी इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं और दुख व्यक्त कर रहे हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें