Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉलीवुड की हवा हवाई श्रीदेवी का है जन्मदिन, 10 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने निभाया था मां का रोल

August 13, 2023

बॉलीवुड की हवा हवाई श्रीदेवी का है जन्मदिन, 10 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने निभाया था मां का रोल

बॉलीवुड की मशूहर अभिनेत्री श्रीदेवी का आज 60वां जन्मदिन है। अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु प्रदेश में हुआ था। उन्होंने करीब चार दशक तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। आज भी उनका फिल्म इंड्रस्ट्री में उन्हें बेहतरीन अदाकारा के रूप में गिना जाता है। श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत चार साल की उम्र में कर दी थी। अभिनेत्री श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर गूगल ने खास डूडल शेयर किया है।

श्रीदेवी को सबसे पहले राष्ट्रीय पहचान 1976 में के बालचंद्र की मूंडरू मुदिचू से मिली। इस फिल्म में बड़े पर्दे पर श्रीदेवी को अलग पहचान मिली। जिसके बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें एंट्री मिली जिससे उन्हें खास पहचान मिली। आने वाले वर्षों में श्रीदेवी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती रही। फिल्म सदमा, चालबाज ने उन्हें अलग ही श्रेणी में स्थापित कर दिया। इन फिल्मों के बाद श्रीदेवी ने यह स्थापित करने में सफलता हासिल की। वहीं, फिल्म मूंदरू मुदिचू में 10 साल की श्रीदेवी ने रजनीकांत की सौतेली मां का रोल प्ले किया था, जो अपनी बहन की मौत का बदला लेने के लिए रजनीकांत के पिता से शादी कर उन्हें सबक सिखाती है। ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी।

पहली ही फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में पहचान मिली
फिल्म में पहली बार रजनीकांत मेजर रोल में दिखे थे। जिस समय श्रीदेवी बतौर लीड नजर आईं, उस दौरान भी उनकी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्में रिलीज हो रही थीं। पहली ही फिल्म से श्रीदेवी को साउथ इंडस्ट्री में पहचान मिल गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें