स्टार प्लस एक बार फिर लेकर आया है एक सशक्त और प्रेरणादायक कहानी ‘इशानी’, जो ना सिर्फ एक महिला की जद्दोजहद को दिखाता है, बल्कि समाज की बेड़ियों में जकड़े सपनों की भी गूंज बनकर सामने आता है। यह नया फिक्शन शो उन तमाम महिलाओं की आवाज़ बनकर उभरता है, जो शादी के बाद अपने अस्तित्व और पहचान की तलाश में खामोश लड़ाई लड़ रही हैं।
एक लड़की, एक सपना, और एक चुनौतीपूर्ण सफर
‘इशानी’ की कहानी एक युवा, महत्वाकांक्षी लड़की की है जो आईपीएस अफसर बनने का सपना देखती है। लेकिन शादी के बाद उसके सपनों पर जिम्मेदारियों की मोटी परत चढ़ा दी जाती है। समाज की सोच और परिवार की सीमाओं के बीच फंसी इशानी न सिर्फ अपने हौसले को जिंदा रखती है, बल्कि हर दिन खुद को साबित करने की लड़ाई लड़ती है।
प्रोमो में उसका दमदार डायलॉग “मैं पंछी हूं आसमान की, पिंजरे की नहीं” दर्शाता है कि इशानी सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि हर उस औरत की पहचान है जिसने हालातों से समझौता नहीं किया।
जब अतीत टकराता है वर्तमान से
कहानी में एक बड़ा मोड़ तब आता है जब इशानी कॉलेज में अपने प्रोफेसर के रूप में अपने पहले प्यार, अनुराग से मिलती है। दोनों के बीच का टकराव और अधूरी बातें, उनके बीते रिश्ते की परतें खोलती हैं। अनुराग का सवाल “तुमने इंतज़ार क्यों नहीं किया?” न केवल इशानी को भावनात्मक रूप से झकझोरता है, बल्कि दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर क्यों और कब महिलाएं अपने सपनों को ‘प्रायोरिटी लिस्ट’ से हटा देती हैं।
एक नई शुरुआत की ओर बढ़ता कदम
‘इशानी’ ना सिर्फ एक प्रेम कहानी है, ना ही केवल घरेलू संघर्ष की दास्तान यह उस बदलाव की चिंगारी है जो हर दर्शक के मन को झकझोरेगी। यह शो सवाल उठाता है: क्या कोई महिला शादी के बाद भी अपने सपनों को जी सकती है? क्या त्याग ही उसका एकमात्र विकल्प है?
इस शो में इमोशन्स, संघर्ष और आत्मनिर्भरता के रंगों को बखूबी पिरोया गया है। दर्शक इशानी की हर मुस्कान और हर आंसू में अपनी या अपने आसपास की किसी औरत की झलक ज़रूर पाएंगे।
शुरुआत इस मंगलवार से
स्टार प्लस पर प्रसारित होने जा रहा यह शो इस मंगलवार से हर शाम 7:20 बजे दिखाया जाएगा। ‘इशानी’ एक ऐसा शो है जिसे सिर्फ देखा नहीं, महसूस किया जाएगा क्योंकि ये कहानी किसी एक की नहीं, हम सबकी है।
ये भी पढ़े- नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता यादवेन्द्र सिंह, राजनीति में दौड़ी शोक की लहर
View this post on Instagram
मेष: दिन शुभ रहेगा...