Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्टूडियो ग्रीन की ‘Thangalaan’ के ट्रेलर ने हर तरफ मचाई धूम, 10 मिलियन+ व्यूज का रिकॉर्ड किया अपने नाम

July 13, 2024

स्टूडियो ग्रीन की ‘Thangalaan’ के ट्रेलर ने हर तरफ मचाई धूम, 10 मिलियन+ व्यूज का रिकॉर्ड किया अपने नाम

मुंबई : चियान विक्रम स्टारर फिल्म “तंगलान” का मच अवेटेड ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। ट्रेलर में प्रभावशाली, रहस्यमय और जादुई दुनिया की झलक दिखाई गई है।चियान विक्रम का कमाल का ट्रांफोर्मेशन और डायरेक्टर पा. रंजीत का शानदार डायरेक्शन इस ट्रेलर को जबरदस्त बनाता है। ऐसे में अब सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचते हुए, फिल्म के ट्रेलर ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है और अब यूट्यूब पर सभी भाषाओं में इसे 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

“तंगलान” का जबरदस्त ट्रेलर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इसे अगली बड़ी चीज के रूप में देखा जा रहा है और इसने सभी भाषाओं में यूट्यूब पर 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल करके रिकॉर्ड बनाया है। यह कहना गलत नहीं होगा की यह तो बस शुरुआत है, और इससे पता चलता है कि जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी तब इसका जादू जबरदस्त होगा और यह सभी पर अपना बड़ा प्रभाव डालेगी।

ट्रेलर हम सभी को एक बिलकुल ही अलग दुनिया में ले जाता है, जबकि फिल्म की कहानी की बात करें तो यह कोलार गोल्ड फील्ड के असल इतिहास को सभी के सामने पेश करने वाली है। लगभग हजार साल पहले, ब्रिटिश ने कोलार गोल्ड माइंस का पता लगाया और इसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के लिए खूब लूटा। तंगलान 15 अगस्त 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार ने कंपोज किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें