Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में Sukumar का जलवा, करियर में जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि

September 23, 2026

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में Sukumar का जलवा, करियर में जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि

72nd National Film Awards: सुकुमार, जो भारत की सबसे बड़ी फ़िल्म पुष्पा के डायरेक्टर हैं उन्हें 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्म मेकर्स में से एक सुकुमार, अपनी अलग तरह की स्टोरीटेलिंग, आकर्षित करने वाले स्क्रीनप्ले, और विज़नरी डायरेक्शन के लिए बेहद पसंद किए जाते हैं। उन्होंने ‘पुष्पा’ फ्रैंचाइज़ी के साथ न सिर्फ एक सिनेमैटिक फिनोमिनन बनाया है, बल्कि इसके साथ उन्होंने दुनिया भर में मौजूद दर्शकों को जोड़ा भी है। कई रिवॉर्ड तोड़ने वाली ‘पुष्पा 2: द रूल’ न ग्रिपिंग नैरेटिव बल्कि लार्जर-दैन-लाइफ किरदारों, और जबरदस्त एक्ज़िक्यूशन के जरिए भारतीय कमर्शियल सिनेमा के लिए स्टैंडर्ड भी हाई किया है।

ऐसे में अपने शानदार सफर में फिल्म मेकर एक और माइलस्टोन जोड़ चुके हैं। जी हां, ‘पुष्पा 2’ के लिए सुकुमार ने अब 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर अवॉर्ड जीत कर एक बड़ा सम्मान अपने नाम किया है। उनके द्वारा शानदार तरीके से आकार दिए गए स्क्रीनप्ले ने फ्रैंचाइज़ी को एक पॉप कल्चर हिट बनाने में एक अहम रोल निभाया है। इतना ही नहीं उनके साथ, दीपाली नूर और शीतल शर्मा को भी ‘पुष्पा 2′ के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

प्रोडक्शन हाउस माइ थ्री मूवी मेकर्स’ ने इस शानदार जीत का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर ‘पुष्पा’ की दुनिया को आकार देने वाले विजनरी डायरेक्टर को सम्मानित करते हुए लिखा है:
“एक ऐसी कहानी के लिए राष्ट्रीय सम्मान जिसने नए रूल्स लिखे 🔥🔥🔥
प्रतिष्ठित 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में #Pushpa2TheRule के लिए ‘बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर अवॉर्ड’ जीतने पर @aryasukku गारू को बधाई!
यह उनकी असाधारण कहानी कहने की कला, दमदार राइटिंग और बेजोड़ सोच का सबूत है, जिसने ‘पुष्पा’ की दुनिया में जान फूंकी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pushpa (@pushpamovie)

‘पुष्पा 2: द रूल’ ने अपनी रिलीज़ के साथ दुनियाभर में धूम मचा दी थी। बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाते हुए फिल्म ने सिर्फ हिंदी में ₹800 करोड़ और वर्ल्डवाइड लगभग ₹1800 करोड़ का शानदार कलेक्शन अपने नाम किया। यह अपनी रिलीज के समय सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनकर भारत की सबसे बड़ी बन गई। इस तरह से इसने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिसे आज तक कोई भी फिल्म पार नहीं कर पाई है।

कहना गलत नहीं होगा कि अपनी अनोखी तरह की स्टोरीटेलिंग और पावरफुल स्क्रीनप्ले के साथ, सुकुमार ने ‘पुष्पा’ को एक नेशनवाइड और ग्लोबल फिनोमिनन में बदल दिया। उनके अलग तरह के विज़न ने कमर्शियल सिनेमा को फिर से परिभाषित किया है, और इस तरह से उन्होंने फ्रैंचाइज़ी को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े हिट फिल्मों में से एक बना दिया।

इस सफलता के बाद, फैंस बेसब्री से उनके डायरेक्शन में बनने वाली अगली फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं और एक और उन्हें ऐसी ही यादगार सिनेमाई एक्सपीरियंस की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें