फिल्मी दुनिया में इन दिनों बड़े-बड़े दावों और चर्चाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में अभिनेता और खुद को फिल्म समीक्षक बताने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने सनी देओल को लेकर ऐसा दावा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
केआरके का कहना है कि साल 2026 पूरी तरह से सनी देओल के नाम रहने वाला है। गुरुवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सनी देओल के करियर और कमाई को लेकर बड़ा अनुमान लगाया।
केआरके ने लिखा कि 2026 में सनी देओल के पास फिल्मों की लंबी कतार है। इस साल उनकी करीब पांच फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जबकि वे पहले ही सात और फिल्मों को साइन कर चुके हैं। इसके साथ ही केआरके ने दावा किया कि सनी देओल एक फिल्म के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं। इस हिसाब से 68 साल की उम्र में उनकी कुल कमाई करीब 1000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
उन्होंने आगे लिखा, “जिंदगी में कुछ भी संभव है और सनी देओल इसका सबसे बड़ा उदाहरण बन सकते हैं।”
केआरके का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। कुछ लोग इसे बढ़ा-चढ़ाकर किया गया दावा मान रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि सनी देओल की मौजूदा लोकप्रियता को देखते हुए यह पूरी तरह मुमकिन भी लग रहा है।
अगर सनी देओल के हालिया काम की बात करें, तो उनकी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ हाल ही में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। आने वाले समय में वे ‘इक्का’ फिल्म में नजर आएंगे, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
इसके अलावा, सनी देओल के पास ‘लाहौर 1947’ और ‘रामायण’ जैसी बड़ी फिल्में भी हैं। खास बात यह है कि फिल्म ‘रामायण’ में वे हनुमान की भूमिका निभाते दिखाई देंगे, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...