Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Superstar Prabhas की आने वाली फिल्म ‘Kalki 2898 AD’ 27 जून को होगी रिलीज

April 28, 2024

Superstar Prabhas की आने वाली फिल्म ‘Kalki 2898 AD’ 27 जून को होगी रिलीज

मुंबई:- दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को रिलीज होगी। ऐसे से इस फिल्म का सबको बहुत बेसब्री के साथ इंतज़ार था। इसके फिल्म कई महान हस्तिया एक साथ दिखेंगे। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म कल्कि 2898 एडी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। मेकर्स ने नया पोस्टर जारी किया है, इसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को रिलीज होगी। नागअश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित ‘कल्कि 2898 एडी’ बहुभाषी फिल्म है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें