Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक बार फिर सवालों में घिरे सुपरस्टार सलमान खान, लगे मार-पीट के आरोप

January 6, 2023

एक बार फिर सवालों में घिरे सुपरस्टार सलमान खान, लगे मार-पीट के आरोप

सुपरस्टार सलमान खान हर दिन किसी न किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। फिर चाहे वे खबर अच्छी हो या बुरी ये फर्क नहीं पड़ता। एक बार फिर सलमान कुछ खबरों में घिरे नजर आ रहे हैं, दरअसल एक्ट्रेस सोमी अली ने सलमान खान पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमी अली ने सोशल मीडिया पर एक नहीं, बल्कि कई पोस्ट शेयर की है। जिसमें सोमी अली ने पहली पोस्ट की शुरूआत अपने एनजीओ ‘नो मोर टियर्स’ से की।

सोमी अली कहती हैं कि ‘सलमान खान ने भारत में ‘फाइट और फ्लाइट ‘ डिस्कवरी सीरीज पर बैन लगाने में अपनी पूरी ताकत झोक दी। ऊपर से न्यूयॉर्क में उनके वकील मौजूद थे. जिन्होंने मुझे धमकी भरे मेल भेजे. ये भी कहा कि अगर मैंने सलमान के खिलाफ कुछ बोला, तो वो मुझे मार देंगे. मैं जब मुंबई में थी, तो सलमान खान मुझे गाली देते थे, पीटते थे. मेरी हाउस हेल्पर ने मेरा रोना देखा है. उसने मेरी चीख सुनकर ये भी कहा कि वो मुझे मारना बंद करें.’

‘उस समय मेरे मेकअप आर्टिस्ट अजय शेलार को मेरी गर्दन और कई अन्य जगहों पर फाउंडेशन लगाकर चोट के निशान छिपाने पड़ते थे. मैं जब स्टूडियो जाती, तो प्रोड्यूस नोटिस करते और अजय से इसे ठीक करने के लिए कहते.’ आगे वो लिखती हैं, ‘ये कोई ब्रेकिंग न्यूज नहीं है. मैं अकेली ऐसी नहीं, जिसके साथ सलमान ये सब किया है. पर मैं इसमें बाकियों को शामिल नहीं करूंगी. कई लोग तो FIR भी दर्ज करा चुके हैं. 90 के दशक में ये खबरें हेडलाइंस का हिस्सा थीं.’ अब देखना ये होगा कि सलमान खान इन आरोपों पर क्या कहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें